Posts

Showing posts from October, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती आयोजन

Image
 गांधी जयंती समारोह का आयोजन विद्यालय में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा गांधी जी के जीवन, आदर्शों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी को स्वच्छता अपनाने तथा गांधी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं— - भाषण प्रतियोगिता: विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के सिद्धांतों पर भाषण प्रस्तुत किए गए। - निबंध प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने 'महात्मा गांधी का जीवन एवं दर्शन', 'गांधी जी के विचारो...